औरैया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से वर्ष 2021-22 में लिए गए 171 सैंपलों में 112 फेल हो गए हैं। इन पर विभाग की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमों पर एडीएम कोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया। इन पर 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
जिले भर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान के दौरान कुल 665 प्रतिष्ठानों की जांच की थी। इनमें 171 दुकानों से विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया था। एक माह पूर्व आई रिपोर्ट में 112 नमूने फेल हुए हैं।
इस संबंध में अभिहित अधिकारी डॉ. मंजुला सिंह ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी 112 खाद्य पदार्थ विक्रेताओं पर एडीएम न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया था। इन वादों की सुनवाई एडीएम न्यायालय में चल रही थी। कोर्ट ने शुक्रवार को इन सभी पर 16 लाख का जुर्माना लगाया है।