फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

475 ग्राम पंचायतों की कार्य योजना तैयार, चुनाव बाद होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। खस्ताहाल सड़कों, उफनाती नालियों और जलसंकट का सामना कर रहे लोगों को चुनाव के बाद राहत देने की तैयारी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 475 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य का खाका तैयार कर लिया गया है। कामों का विवरण पोर्टल पर फीड कर दिया गया है। आचार संहिता खत्म होते ही विकास कार्य तेजी पकड़ेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले कार्यों को ग्राम विकास योजना के माध्यम से कराया जाता है। कार्ययोजना तैयार करने के लिए ग्राम पंचायत की खुली बैठक का आयोजन किया जाता है। इसमें प्राथमिकता के आधार पर कार्यों के लिए प्रस्ताव शामिल किए जाते हैं। पिछले दिनों शासन ने ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत कार्ययोजना तैयार करने के आदेश दिए थे।
जिले की कुल 477 ग्राम पंचायतों में से 475 की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत सहायल व गुलरिहा ग्राम पंचायत की कार्ययोजना तैयार होना शेष है। जिन ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है, उनकी फीडिंग ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें