फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से खेतों में जानवर चरा रहा किसान गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रविवार दोपहर अपने खेतों में जानवर चरा रहे एक किसान पर बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद किसान को गंभीरावस्था में सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब 3 बजे महामाई मंदिर के पास स्थित गांव आशा का पुर्वा में किसान जानवर चरा रहे थे। इस बीच तेज बरसात होने लगी। तो सभी एक किनारे आकर खड़े हो गए। इस बीच बिजली गिरने से लगभग सुखवीर यादव(55) पुत्र जौहरी सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले वह बेहोश होकर गिर गए। आसपास के लोगों ने दौड़कर झुलसे किसान को उठाया और दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीरावस्था में सुखवीर को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बाद में उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने अनुसार सुखवीर अपनी भैंसें चरा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें