फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम समेत कोरोना के नौ संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ व कोविड नियमों का पालन न होने से जिले में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें एक छह वर्ष की बच्ची है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क आए वालों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विकास कुंज दिबियापुर में 37 वर्षीय पुरुष, ममरेजपुर में 22 वर्षीय महिला, कांशीराम कालोनी में 60 वर्षीय वृद्ध, संजय नगर दिबियापर में 36 वर्षीय पुरुष, पुरवाखुतेमदारी सहार में 34 वर्षीय महिला, छह वर्षीय बच्ची, कसहा दिबियापुर में 55 वर्षीय अधेड़, गेल गांव में दो युवक संक्रमित मिले हैं।
अपर सीएमओ डॉ. शिशिरपुरी ने बताया कि अब संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, वह दूसरों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसमें चार की जांच एंटीजन किट से और पांच की आरटीपीसीआर से हुई है। शनिवार को 865 लोगों की आरटीपीसीआर और 919 एंटीजन से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें