फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने बीघेपुर में पंचायत भवन की आधारशिला रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कृषि राज्यमंत्री ने रविवार को अजीतमल ब्लॉक की ग्राम पंचायत बीघेपुर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि-पूजन कर पंचायत भवन की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गरीब के हितों के लिए तत्पर है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि बीघेपुर गांव में ई-ग्राम स्वराज योजना के तहत 17 लाख 46 हजार की लागत से भवन निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इससे गांव के लोगों को आय, जाति, मूल निवास आदि प्रमाण पत्रों के लिए ब्लॉक कार्यालयों में चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को भवन का निर्माण गुणवत्ता पूवर्क कराने की हिदायत दी। इससे पहले कार्यक्रम आयोजक प्रधान लोकेंद्र सिंह, प्रेम सिंह अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आशाराम राजपूत, प्रेम गुप्ता, अवधेश सिंह पिंकी, सतेंद्र भदौरिया, जितेंद्र राजावत, अर्जुन सिंह राजपूत, अवनीश राजपूत आदि मौजूद रहे।
राज्यमंत्री ने सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जौंरा में मुक्ति धाम के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया व एक सड़क का लोकार्पण भी किया। राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरित किए। इस मौके पर प्रधान प्रेम बाबू त्रिपाठी, डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी, श्याम राजपूत, कुलदीप दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें