फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों के फंसने से रेलवे क्रॉसिंग पर 12 घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
फोटो 02 एयूआरपी -34 - रेलवे क्रांसिंग पर फंसा ट्रक, लगा जाम । संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। दो ट्रकों के एक्सल टूटने से कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ 12 घंटे जाम लगा रहा। क्रॉसिंग के दोनों ओर की सड़क जर्जर और खस्ताहाल हो चुकी है। जिससे इस रोड से निकलने वाले छोटे-बड़े वाहनों के साथ-साथ राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब एक बजे मौरंग भरे दो ट्रक कन्नौज जा रहे थे। जैसे ही वह क्रॉसिंग की तरफ बढ़े ही थे, दोनों ट्रक सड़क पर बने गहरे गड्ढों में फंस गए। जिससे दोनों के एक्सल टूट गए। इस कारण से दोनों ट्रक वहीं पर बीच रास्ते में खड़े हो गए। ट्रकों के बीच रास्ते में खड़े हो जाने के चलते आवागमन बाधित हो गया। इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन के साथ ही जाम लग गया। दिन में करीब एक बजे के बाद दोनों ट्रकों के ठीक होने के बाद जाम खुल सका। दोपहर तक लंबा जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोड के साथ क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण न होना और ऑटोमेटिक मशीन खराब होने से जाम लगना आम बात हो चुकी है।
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार
सड़क के गड्ढों को भरने के लिए बजट मांगा गया है। स्वीकृति मिलने पर इन्हें दुरुस्त कराया जाएगा।
-अंकित कुरैशी, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें