फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि राज्यमंत्री से की रोडवेज बस चलवाए जाने की मांग

विज्ञापन
ोटो26एयूआरपी14- कृषि राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते कस्बावासी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा(औरैया)। कसबे में रोडवेज बस सेवा के निर्बाध संचालन न होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कसबे के लोगों ने कृषि राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कसबे से विभिन्न रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा के नहर बाजार स्थित रामकुटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कसबे के लोगों ने मौजूद कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कसबे में रोडवेज बसों के स्थायी संचालन की मांग की। बताया कि रोडवेज बसों के संचालन न होने से कसबे के लोगों को आगरा, कानपुर, लखनऊ, झांसी, मथुरा आदि स्थानों पर जाने के लिए काफी मारा-मारी करनी पड़ती है। जिससे जेब पर भी बेवजह का आर्थिक बोझ पड़ता है। कसबा वासियों ने कृषि राज्य मंत्री से अछल्दा से आगरा होते हुए मथुरा व अछल्दा कस्बा तक रोडवेज बस चलवाए जाने की मांग की। इसके अलावा औरैया के रास्ते सिकंदरा होते हुए कानपुर और लखनऊ तक रोडवेज बस चलाये जाने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में शरद राणा, वीर पाल शाक्य, कृष्ण मनोहर सोनी, हरनाम सिंह, चुन्नु भैया, चंद्रभान सिंह, मेनका शर्मा, मंजू सिंह, धीरज यादव, जितेंद्र सिंह, राजू कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें