फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बदला रोडवेज बस अड्डे का हाल

विज्ञापन
फोटो - 25एयूआरपी06- बदहाली का शिकार रोडवेज बस स्टेशन । संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। वर्ष 2021 बीतने को है, लेकिन कस्बा में बने रोडवेज बस स्टेशन का हाल नहीं बदला है। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते स्थिति बदहाल है। कस्बावासियों को मात्र कानपुर, औरैया व आगरा के लिए ही बस उपलब्ध हैं। प्रदेश के अन्य केंद्रों के लिए बसों को संचालन करने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे अन्य स्थानों पर जाने के लिए यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां तक बस स्टेशन पर कोई कर्मचारी नहीं है।
विज्ञापन

जिले की सबसे बड़ी तहसील क्षेत्र होने के साथ मुख्यालय की दूरी 50 किलोमीटर होने के कारण यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए 2005 में सपा शासन में बनाए गए तहसील के पीछे बस स्टेशन देखरेख के अभाव में सफेद हाथी साबित हो रहा है। कोई भी कर्मचारी नहीं होने की वजह से यहां सही तरीके से संचालन नहीं हो पा रहा है। यहां यात्रियों के लिए पूछताछ केंद्र की सुविधा भी नहीं है। यहां बसें सिर्फ दिखावे के लिए आजाद नगर व किदवई नगर कानपुर डिपो की बस कुछ देर के लिए खड़ी होती हैं। औरैया मुख्यालय के लिए सुबह ही एकमात्र बस चलती है। बस स्टेशन परिसर में अंधेरा होते ही अराजक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। जिससे व्यापारियों व क्षेत्रीय जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कानपुर के लिए दो बजे के बाद कोई बस सेवा नहीं है। जिस वजह से यात्रियों को अन्य साधनों से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है।
सीन - 1
बिधूना से दिल्ली मार्ग पर करीब 20-25 बसें चलती हैं। बसों पर सवारियों से अधिक दिल्ली से चोरी-छिपे सामान लाया जाता है। बसों में सवारियों की संख्या 10 से 15 होती है, लेकिन व्यापारियों का सामान अधिक लाया जाता है। जिससे बस संचालकों को प्रतिदिन हजारों रुपये का मुनाफा होता है। जबकि सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीन - 2
भाजपा सरकार में परिवहन मंत्री रहते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने बिधूना बस स्टेशन पर पहुंचकर हरी झंडी दिखाकर दिल्ली, मेरठ, कानपुर, औरैया, इटावा, मैनपुरी, लखनऊ, झांसी, एटा तक बस सेवा शुरू किए जाने की बात कही थी। यह सेवा कुछ दिनों तक ही सीमित रह सकी। जैसे-जैसे दिन बीतते गए, वैसे-वैसे यह सुविधा धड़ाम हो गई।
बोले व्यापारी
व्यापारी नेता संजय गुप्ता का कहना है कि बदहाल व विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते बिधूना का बस स्टेशन चालू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि कई कस्बावासियों की ओर से कई बार बस सेवा शुरू कराए जाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सराफा व्यापारी कृष्ण कुमार का कहना है कि कई वर्ष से सुन रहा हूं कि बिधूना का बस स्टेशन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। लेकिन आज तक कोई सुविधा नहीं मिली है। सुविधाओं ने नाम पर व्यापारियों को कुछ नहीं मिल रहा है।
बोले जिम्मेदार
रोडवेज बस स्टेशन पर रंगाई-पुताई करा दी गई है। टूटी पड़ी कुर्सियों को भी सही कराया गया है। बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। जल्द बसों का संचालन हो जाएगा। -रामाशंकर चौधरी, एआरएम औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें