फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ 40 लाख रुपये से चमकेंगे जिले के परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। समग्र शिक्षा के तहत वर्ष 2021-22 में जिले के परिषदीय विद्यालयों के लिए कंपोजिट स्कूल ग्रांट का बजट आवंटित कर दिया गया है। इसके तहत जिले के विद्यालयों के लिए चार करोड़ 40 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जिसमें दो करोड़ 20 हजार रुपये की पहली किस्त स्कूलों को आवंटित कर दी गई है। इस धनराशि का वितरण स्कूल की छात्र संख्या के आधार पर किया गया है। जिन स्कूलों की छात्र संख्या कम है, उन्हें कम और जिस विद्यालय में छात्र संख्या ज्यादा है उन्हें अधिक धन दिया गया है। जिले में कुल 1265 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों के कायाकल्प के लिए आवंटित धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी जाएगी। जिले के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और प्रधानाध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर से खर्च किया जाएगा। पहली किस्त के रूप में दो करोड़ 20 हजार रुपये शासन ने निर्गत कर दिए हैं।
विज्ञापन

जरूरतों के हिसाब से खर्च कर सकेंगे धनराशि
धनराशि का प्रयोग विद्यालय की साफ-सफाई, खराब हैंडपंप, टोटियों को सही करने, स्टेशनरी, हैंडवाशिंग सिस्टम, टॉयलेट क्लीनर, फिनायल, साबुन, चूना, झाड़ू, हैंडवॉश, सैनिटाइजर, विद्यालय में शौचालयों अन्य छोटी-मोटी वस्तुओं की खरीददारी और जरूरतों पर खर्च किया जाएगा। जिला समन्वयक निर्माण मयंक उदैनिया ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के लिए कंपोजिट ग्रांट का 50 फीसदी धनराशि आवंटित हो गई है।
पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से भेजी पहली किस्त की धनराशि
छात्रों की संख्या विद्यालय धनराशि लिमिट
1 से 30 119 595000 10 हजार
31 से 100 779 9737500 25 हजार
101 से 250 329 8225000 50 हजार
251 से ऊपर 1000 तक 39 1462500 75 हजार
बोले जिम्मेदार
समग्र शिक्षा के तहत वर्ष 2021-22 में जिले के परिषदीय विद्यालयों के लिए कंपोजिट स्कूल ग्रांट का बजट चार करोड़ 40 हजार रुपये स्वीकृत किया गया है। जिसमें पहली किस्त के रूप में दो करोड़ 20 हजार रुपये छात्र संख्या के हिसाब से निर्गत कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मयंक उदैनिया, जिला समन्वयक निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें