फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमसंग सर्विस सेंटर में शार्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
फोटो16एयूआरपी 27- आग से जलकर राख हुआ सर्विस सेंटर का सामान - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला नरायनपुर में पुराने बिजली कार्यालय के सामने स्थित सैमसंग सर्विस सेंटर में बुधवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे लगभग 24 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सर्विस सेंटर में बुधवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे अचानक से धुएं के साथ आग की लपटें उठने लगी। यह देख पड़ोस में रहने वाले लोगों ने संचालक अमित कुमार पोरवाल को फोन से सूचना दी। आग लगने की सूचना मिलते संचालक परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने कोतवाली पुलिस व फायर स्टेशन को फोन से आग की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मचारी आनन-फानन में घटना स्थल की तरफ गाड़ियां लेकर दौड़ पड़े। इस बीच आग ने विकराल रूप ले लिया था। फायर कर्मी जब तक आग बुझा पाते, तब तक सर्विस सेंटर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित अमित ने बताया कि आग में पूरा सर्विस सेंटर जल गया। जहां 24 लाख रुपये के उपकरण भी जलकर राख हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुकान संचालक ने शार्ट सर्किट से आग लगने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

आग से मोहल्ले में रही दहशत
देर रात सर्विस सेंटर में आग लगने से नरायनपुर मोहल्ले के लोगों में दहशत बनी रही। लोग आग बढ़ने की आशंका को लेकर परेशान रहे। कई घरों के लोग सड़क पर आ गए थे। हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस के पहुंचने और आग बुझाने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें