फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग व बुजुर्ग के लिए बनाई मतदाता टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण के चलते आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत दिव्यांग व बुजुर्गों का मतदान कराए जाने के लिए उनके घर तक मतदाता टीम पहुंचेगी। इससे पहले प्रशासन की ओर से पत्र भेजे जाएंगे। सहमति होने के बाद मतदान कराया जाएगा। पोस्टर वैलेट से मतदान कराए जाने के लिए अभी तक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 19 हजार दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता हैं। कोविड प्रोटोकाल को दृष्टिगत रखते हुए इस बार 80 वर्ष से अधिक व दिव्यांग मतदाताओं की वोटिंग कराए जाने के लिए वैलेट पेपर से मतदान किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए पहले मतदाता टीम उनके घरों में जाकर मतदान पत्र से मतदान कराएगी। एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि इसके लिए टीम बनाई जा रही हैं। टीम में शामिल कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद पोलिंग पार्टियां बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो बुजुर्ग व दिव्यांग सहमति जताएंगे, टीम उनके घर जाकर मतदान कराएगी। जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान कर्मियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें