फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से फिरोजाबाद आ रहा युवक जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिल्ली से फिरोजाबाद के लिए रोडवेज बस से निकले एक युवक को बीच रास्ते में जहर खुरानों ने अपना शिकार बना लिया। जानकारी होने पर परिचालक ने बेहोशी की हालत में युवक को औरैया स्थित 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक की चिंताजनक हालत देख सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

साहिबाबाद बस डिपो के परिचालक सुधाकर ने बताया कि युवक दिल्ली से फिरोजाबाद के लिए रविवार को बस में बैठा था। तभी बीच रास्ते में किसी ने युवक को जहर खुरानी का शिकार बना लिया। सवारियां उतारने के लिए इटावा-औरैया के बीच उसकी नजर सीट पर लेटे हुए युवक पर पड़ी। जब उसे उठाने का प्रयास किया तो बेहोशी की हालत में पाया। इस पर उन्होंने औरैया पहुंचकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली पुलिस के निर्देश पर युवक को सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे बेहोशी की हालत में 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि युवक के पास मिले आधार कार्ड व पैन कार्ड पर सौरभ (28) पुत्र मिंतराज निवासी शाहजहांपुर मैनपुरी लिखा हुआ था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक को बेहोशी की हालत में रोडवेज के परिचालक ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने बेहोशी की हालत में सैफई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें