फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन निर्माण का रास्ता साफ, जमीन खरीद के लिए मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला स्थापना के 24 साल बाद अब जाकर पुलिस लाइन निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। मंडलायुक्त ने जमीन खरीद के लिए स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है। इससे अब जल्द ही गांव शेरपुर सरैया में चिह्नित जमीन की खरीद-फरोख्त शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से जून माह में ट्वीट कर पुलिस लाइन रहित जिलों कासगंज, अमरोहा, अमेठी, शामली, संभल, चंदौली, हापुड़ के साथ औरैया में पुलिस लाइन के लिए आवासीय व अनावासीय भवनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद से औरैया में पुलिस लाइन निर्माण को लेकर पुलिस महकमे की ओर से जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी गईं थीं। सदर विकास खंड के गांव शेरपुर सरैया में चिह्नित की गई 40 एकड़ मतलब 16.1880 हेक्टेयर जमीन की खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इस प्रक्रिया के बाद 44 भू स्वामियों की ओर से अपनी भूमि को विक्रय करने की सहमति दे दी गई। अब जिला स्तरीय समिति की बैठक पर काश्तकारों की स्वीकृति के बाद समिति की ओर से 24 करोड़ 18 लाख 11 हजार रुपये में जमीन की खरीद किए जाने को भेजे गए प्रस्ताव को मंडलायुक्त डॉ.राज शेखर ने हरी झंडी दे दी है। इससे अब जल्द ही जमीन की खरीद-फरोख्त के बाद पुलिस लाइन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
डीएम बोले
मंडलायुक्त को जमीन खरीद के लिए अनुमति पत्र भेजा गया था। अनुमति प्राप्त हो गई है, अब खरीद करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - सुनील कुमार वर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें