फोटो-06एयूआरपी-40- शिक्षक सम्मेलन में सरकार की उपलब्धियां गिनाते कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपू?
- फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। शिक्षक समाज का आइना है, उनके बताए मार्ग पर चलने से ही सफलता मिलती है। शिक्षकों के हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। शिक्षकों को भी अपने दायित्वों का निर्वहन राष्ट्रहित में करना चाहिए। यह बातें टीकमपुर स्थित महाविद्यालय में भाजपा शिक्षक सम्मेलन में कृषि राज्यमंत्री ने कही।
सम्मेलन में पहुंचे कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। किसी देश का भविष्य वहां के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रदत्त शिक्षा पर निर्भर करता है। सरकार ने शिक्षकों के हित में कई कार्य किए हैं। शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा की प्रतिबद्धता शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी इन सभी के कल्याण के लिए ही है। शिक्षकों का चयन पारदर्शिता से किया गया है।
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर 16875 शिक्षकों का सम्मान किया गया। जिसमें 50 प्रतिशत वित्तविहीन शिक्षक रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सह संयोजक डॉ. सुबेंद्र सिंह गौर, जय गोपाल पांडेय, प्रेम गुप्ता, आशाराम राजपूत, अवधेश शुक्ला, ललिता दिवाकर ,पूर्व प्राचार्य डॉ. एमपी शुक्ला आदि रहे।