फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक पर पेड़ की डाली में फंसा ट्रक, लगा जाम

विज्ञापन
फोटो-06एयूआरपी46 जाम में फंसी रोडवेज बस। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी। औरैया-रसूलाबाद मार्ग के कंचौसी पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर सोमवार दोपहर ट्रक पेड़ की डाली से टकरा कर फंस गया। इससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस और रेलवे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान डीएफसी के आउटर पर एक मालगाड़ी 10 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

औरैया की ओर से आ रहा ट्रक की चेचिस पेड़ की डाल में फंस गई। चालक ने काफी प्रयास किया, लेकिन ट्रक आगे नहीं बढ़ सका। इस दौरान अप लाइन पर ट्रेन आने के चलते फाटक भी बंद कर दिया गया। ट्रक के फंसने और क्रासिंग बंद होने से वाहन जाम में फंसे रहे। जाम में औरैया से कानपुर जा रही रोडवेज बस भी फंस गई। जिससे यात्री परेशान नजर आए। स्टेशन अधीक्षक विशंभर पांडेय ने बताया कि व्यस्त रूट होने के चलते ट्रेनों का आवागमन बना रहता है। पेड़ की डाल में ट्रक फंस जाने के कारण जाम लगा। करीब एक घंटे बाद ट्रक को किनारे कर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें