फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने गोशाला की हकीकत परखी

विज्ञापन
फोटो-19एयूआरपी-1- शिखरना गोशाला में निरीक्षण करते एसडीएम अखिलेश कुमार। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अयाना(औरैया)। एसडीएम अजीतमल ने शिखरना गोशाला पहुंच कर व्यवस्था की हकीकत परखी। कई दिन से डॉक्टर के न पहुंचने पर नाराजगी जताई। साथ ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजे जाने की बात कही है। इधर, जिले में लगातार दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से गोशालाओं में कीचड़ हो गया। कुछ जगहों पर मवेशी बीमार भी हो रहे हैं। इसको लेकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी संचालकों को अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बारिश से जहां किसान परेशान हुआ है। वहीं गोशालाओं के साथ अन्ना घूम रहे मवेशियों के लिए बारिश आफत बन कर आई है। गोशालाओं में जलभराव और कीचड़ हो जाने से बीमारी का खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी संचालकों को विशेष सावधानी बरतने के साथ ही गोवंशालाओं में साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को गोशाला का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम अजीतमल शिखरना पहुंचे। यहां पर उन्होंने चारा, पानी समुचित पाया। लेकिन परिसर में गंदगी नजर आई। कीचड़ के बीच गोवंशों को बैठा और टिनशेड टूटी देख नाराजगी जाहिर करते हुए संचालक को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पूछे जाने पर सेवादारों ने बताया कि पिछले चार दिनों से कोई पशु चिकित्सक गोवंशों को देखने नहीं पहुंचा है और न ही पंचायत सचिव आए हैं। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर कर रजिस्टर चेक किए।
विज्ञापन

एसडीएम अखिलेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां मिली हैं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील क्षेत्र में पड़ने वाली जो भी गोशालाएं हैं, उनमें साफ-सफाई के निर्देश संचालकों को दिए गए हैं। पशु चिकित्सकों के न पहुंचने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें