फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से घर में घुसे चोर, नगदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
फोटो 18 एयूआरपी 21 - खुली अलमारी को दिखाती महिला। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के साल्हापुर में रविवार रात घर में घुसे चोरों ने नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। सुबह घर का सामान बिखरा देख परिजनों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के साथ चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को जानकारी देते हुए साल्हापुर निवासी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि रविवार की रात घर के छत के रास्ते से घुसे चोरों ने अलमारी तोड़ कर उसमें रखे 15 हजार रुपये की नगदी, लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। सुबह जब वह व घर के अन्य सदस्य उठे तो कमरे से लेकर आंगन तक सामान बिखरा पड़ा था। जिस पर उसने ग्राम प्रधान को चोरी की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की जानकारी पर पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें