फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिबियापुर और चिचौली अस्पताल में कल चालू होंगे ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
फोटो-23एयूआरपी-33 दिबियापुर सीएचसी परिसर में बन रहे आक्सीजन प्लांट में काम करते कर्मी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर और चिचौली अस्पताल में बनाए ऑक्सीजन प्लांट शनिवार को चालू कर दिए जाएंगे। दोनों ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। दिबियापुर अस्पताल के प्लांट का काम गुरुवार को पूरा कर दिया गया। सीएमओ ने अस्पताल पहुंच रह गई खामियां जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के लोगों को ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर चार ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनमें 100 शय्या अस्पताल चिचौली और दिबियापुर स्वास्थ्य केंद्र के ऑक्सीजन प्लांट बन कर तैयार हो गए हैं। गेल में बना ऑक्सीजन प्लांट भी तैयार है। जिन्हें शनिवार तक चालू करा दिया जाएगा। दोनों प्लांट की गुरुवार को सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने प्रगति देखी। दिबियापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची सीएमओ ने प्लांट लगा रहे कर्मियों से फिटिंग और पाइप लाइन के बारे में बारीकी से जानकारी की। इस दौरान रह गई खामियों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। प्लांट लगा रहे कर्मियों ने गुरुवार को अंतिम चरण का काम पूरा किया। प्लांट के लिए सभी फिटिंग पूरी कर दी गई है। दिबियापुर सीएचसी में 400 एलपीएम का प्लांट बनाया गया है।
पहले से है कई सुविधाएं
कोरोना संक्रमण के दौरान दिबियापुर सीएचसी के 50 शैय्या मातृ एवं शिशु चिकित्सालय को कोविड-19 एल-2 अस्पताल बनाया गया था। मई 2021 में भी इसे एल-2 हॉस्पिटल की शुरुआत की गई थी। इसके साथ अब ऑक्सीजन प्लांट चालू होने से सुविधाएं और बेहतर होगी।
विज्ञापन

50 शय्या में प्लांट लगाने में तेजी के निर्देश
जिले में 50 शय्या अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लग रहा है। यहां पर ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। सभी मशीनें भी आ गई है। प्लांट लगाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों ने प्लांट लगा रहे कर्मियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। जिससे इस प्लांट को भी जल्द चालू कराया जा सके।
दो दिन में चालू होंगे प्लांट
चिचौली जिला अस्पताल और दिबियापुर अस्पताल में प्लांट का काम पूरा हो गया है। गुरुवार को निरीक्षण कर हकीकत भी देखी गई है। दोनों प्लांट शनिवार को टेस्टिंग के बाद चालू कर दिए जाएंगे। -डॉ. अर्चना श्रीवास्तव सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें