फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से औरैया की नेहा कुशवाहा को मिला राष्ट्रीय युवा पुरस्कार

विज्ञापन
फोटो-12एयूआरपी-5- औरैया की नेहा कुशवाहा को नई दिल्ली में प्रशस्ति पत्र देते खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। हजारों स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण मित्र एवं महिला गौरव सम्मान से सम्मानित हो चुकीं दिबियापुर निवासी नेहा कुशवाहा को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यह सम्मान दिया। दिबियापुर की नेहा कुशवाहा, उत्तर प्रदेश से यह सम्मान पाने वालीं इकलौती प्रतिभागी रहीं।
विज्ञापन

नेहा कुशवाहा के पिता शिक्षक रामेंद्र कुशवाहा के अनुसार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश से चयनित एकमात्र प्रतिभागी नेहा कुशवाहा को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में वर्ष 2017-18 के लिए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नेहा कुशवाहा हजारों स्थानों पर पौधरोपण कर चुकीं हैं। उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। बताया कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर व्यक्तिगत और संगठन श्रेणियों में कुल 22 राष्ट्रीय युवा पुरस्कार दिए गए। वर्ष 2017-18 के लिए कुल 14 पुरस्कार दिए गए। इसमें से व्यक्तिगत श्रेणी में 10 पुरस्कार और संगठन श्रेणी में 4 पुरस्कार शामिल हैं।
व्यक्तिगत श्रेणी में सौरभ नवाण्डे महाराष्ट्र, हिमांशु कुमार गुप्ता मध्य प्रदेश, अनिल प्रधान ओडिशा, देविका मलिक हरियाणा, नेहा कुशवाहा उत्तर प्रदेश, चेतन परदेशी महाराष्ट्र, रंजीत सिंह राजपूत महाराष्ट्र, मोहम्मद आजम तेलंगाना, मनीष कुमार दवे राजस्थान, प्रदीप महाला हरियाणा एवं संगठन श्रेणी में माना मारु माना बद्याथा आंध्र प्रदेश, युवा दिशा केंद्र गुजरात, थोजान तमिलनाडु, साइनर्जी संस्थान मध्य प्रदेश को यह पुरस्कार मिला। जिसमें व्यक्तिगत रूप में एक पदक, एक प्रमाण पत्र और प्रत्येक को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार और संगठन को तीन लाख रुपये के साथ प्रमाण पत्र और पदक दिया गया है।
विज्ञापन

युवा मामले और खेल मंत्रालय, युवा मामले विभाग 15-29 वर्ष के आयु वर्ग में स्वास्थ्य, विकास और सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और योगदान के लिए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान करता है। पुरस्कारों का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय विकास और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करना, युवाओं को समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें