फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश को लेकर महिला पर किया हमला

विज्ञापन
फोटो 23एयूआरपी31- घायल महिला राजेश्वरी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। पुरानी रंजिश को लेकर गांव रुहेली के खेतों में काम करते समय दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक महिला को कुछ लोगों ने फावड़ा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को गंभीर अवस्था में चिचौली से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। घायल महिला के पति के गांव के ही लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सूरज सिंह पुत्र शंकर लाल निवासी रूहेली ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश मानते हैं। शुक्रवार की शाम उनकी पत्नी राजेश्वरी खेतों में काम कर रही थी। इस बीच चार नामजद आरोपी हाथों में लाठी-डंडा, फावड़ा, कुल्हाड़ी लेकर खेतों पर पहुंच गए। आरोपियों ने राजेश्वरी पर हमला बोल दिया। जमकर मारपीट के कारण राजेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में राजेश्वरी को जिला चिकित्सालय चिचौली भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर अवस्था में महिला को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। दरोगा मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें