फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान पखवाड़ा 26 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के छूटे लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 26 जुलाई से नौ अगस्त तक आयुष्मान पखवाड़ा के रूप में चलेगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को कार्ड उपलब्ध कराने के लिए पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में ऐसे परिवारों को लक्षित किया जाएगा, जिनमें एक भी आयुष्मान कार्ड उपलब्ध नहीं है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। इसके लिए जन सेवा केंद्र या नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क कार्ड बनवा सकते हैं। अभियान में पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग और आईसीडीएस विभाग आदि का सहयोग भी लिया जाएगा। किसी सार्वजानिक स्थान पर कैंप का आयोजन किया जाएगा। जहां लोग आसानी से पहुंच सकें।
आयुष्मान भारत के डीपीसी डॉ. ज्योतेंद्र कुमार ने बताया कि परिवारों को प्रेरित कर कैंप में लाने और आयुष्मान कार्ड बनवाने पर आशा और आरोग्य मित्रों को प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रति परिवार कम से कम एक कार्ड बनवाने पर पांच रुपये और एक से अधिक कार्ड बनवाने पर 10 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 50467 परिवारों में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड जारी किया जा चुका है। साथ ही 4222 लोगों का उपचार इस योजना के अंतर्गत किया जा चुका है। जिसके लिए 4.8 करोड़ से अधिक का भुगतान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें