फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर सो रहे पति के गुप्तांग पर पत्नी ने चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पति से चल रहे विवाद को लेकर रात में सोते समय पत्नी ने चाकू से गुप्तांग काट दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने युवक को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पीड़ित की ओर से पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

भगवानपुरा निवासी घायल युवक ने बताया कि गुरुवार की रात वह घर पर सो रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी ने उसके गुप्तांग पर चाकू मार कर हमला कर दिया। जिससे उसको गंभीर चोट आई। चीख-पुकार सुन परिवार के लोग दौड़ पड़े। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी काफी समय से मायके में थी, कुछ दिन पहले ही घर आई है। पति ने पत्नी के ऊपर किसी अन्य युवक से संबंध होने की बात की जानकारी देते हुए लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। उसी को लेकर यह घटना घटित हुई है, पुलिस जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें