फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गली-मोहल्ले में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गुरुवार की सुबह से ही गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर के समय अचानक छाए तेज बादलों से जमकर बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश से शहर से लेकर गांवों में सड़कें व मोहल्ले जलमग्न हो गए। जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई। घंटों लोग परेशान रहे और जल निकासी का प्रबंध करते दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से बीमारियां फैलने की आशंका बनी है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह सूरज की तेज तपिश के चलते उमस भरी गर्मी देखने को मिली। लगभग 11 बजे अचानक आसमान में बादल छाए और इन बादलों ने जमकर बारिश की। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो दिन के समय लगभग तीन एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश के चलते तापमान स्थिर रहा और फिर गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता अधिकतम 73 प्रतिशत और न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन के समय हवाएं दक्षिण-पश्चिम दिशा में 13 से 28 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दर्ज की गईं। जबकि रात के समय 11 से 22 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिम दिशा में दर्ज की गईं।
इधर दिन के समय हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली। लेकिन शहर में शहर के मोहल्ला पोरवाल कॉलोनी, संजय गेट, लेडीज मार्केट, गुडमंडी, किराना बाजार, फूलमती मंदिर बाजार, सत्तेश्वर तकिया, बनारसीदास, गोविंद नगर और नरायनपुर में जलभराव देखने को मिला। बाजारों में बारिश थमने के डेढ़ घंटे तक सड़कें पानी से भरी रहीं। जबकि मोहल्लों में देरशाम तक जलभराव रहने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पहली बारिश में जल निकासी की समस्या
अटसू संवाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव बीघेपुर में जल निकासी न होने से लोग परेशान हैं। गुरुवार को हुई बारिश से हुए जलभराव ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बारिश के थमने के बाद ग्रामीण फावड़ा आदि लेकर पानी निकालने में जुटे। ग्रामीण हरिश्चंद्र, प्रेमसिंह राजपूत, जितेंद्र, बबलू सिंह, जसवंत सिंह, शिवबालक सिंह, रामलाल ने बताया कि गांव में जलभराव से बीमारियां फैलने की आशंका से लोग परेशान हैं। प्रधान लोकेंद्र राजपूत ने बताया कि जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
बारिश से किसानों के चेहरों पर छाई मायूसी
अयाना में गुरुवार को हुई बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिलने से ग्रामीण खुश तो हैं लेकिन बारिश से किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। खेतों व खलिहान में कटी पड़ी मूंग की फसल और हरी सब्जियों की पौध खराब होने का डर सता रहा है। लगातार दो दिन से हुई बारिश से किसान के चेहरे पर मायूसी छाई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें