फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर स्क्रीनिंग में न छूटे कोई भी व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति न छूटे इसके लिए निगरानी समितियां डोर टू डोर स्क्रीनिंग करें। दवा देने वाले व्यक्तियों के नाम व फोन नंबर प्रतिदिन सेक्टर अधिकारी को दें। निर्देश दिए कि लक्षण, संदिग्ध व्यक्तियों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा जाए। साथ ही उनका एंटीजन टेस्ट भी कराया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें संक्रमित मरीजों के उपचार और संक्रमण की रोकथाम को लेकर रणनीति बनाई गई। सभी ईओ और डीपीआरओ को निर्देश दिए कि सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन व फॉगिंग नियमित रूप से कराई जाए। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निगरानी समितियों को दवाओं की दस-दस किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिक दिक्कत वाले मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराएं। अधिक संक्रमित मिलने वाले क्षेत्रों में आरआरटी टीम द्वारा सैंपलिंग कराई जाए। सभी ब्लॉकों के विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह निगरानी समितियों को सक्रिय बनाए रखने के लिए समय-समय पर बैठक करें। सीएमओ को निर्देशित किया कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही एमओआईसी अधीक्षक को लापरवाह आशाओं की सूची सीएमओ को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
लॉकडाउन का पालन कराने हेतु संबंधित अधिकारियों के निर्देश दिए। समस्त एसडीएम, जोनल एवं समस्त वीडीओ सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे दुकानदार जो ग्राहकों से अधिक दाम वसूल रहे हैं उनकी दुकान पर छापा मारकर कानूनी कार्रवाई की जाए। निर्देश दिए कि दाह संस्कार से जुड़े दुकानों पर सभी सामानों की रेट सूची चस्पा की जाए। यदि कोई दुकानदार दाह संस्कार से जुड़ी चीजें अधिक दाम पर बेचता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा, समस्त एसडीएम समस्त ईओ, डीपीआरओ आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें