औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रही टीकाकरण अभियान में बुधवार को कुल 426 ने डोज लगवाई। डोज लगवाने वालों की संख्या में इजाफा नहीं देखने को मिल रहा है।
नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को 35 सेंटरों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। जहां पहुंचे कुल 426 लाभार्थियों का टीकाकरण कराया गया। बताया कि 350 लाभार्थियों ने पहला और 76 लाभार्थियों ने दूसरा टीका लगवाया। बताया कि टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए टीमें घर-घर जा रहीं हैं। जल्द ही इसका असर टीकाकरण अभियान पर पड़ेगा। लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के संबंध में रणनीति बनाई जा रही है।