फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व विधायक ने किया संचारी रोग निवारण कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीएम अभिषेक सिंह व सदर विधायक रमेश दिवाकर ने बुधवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में संचारी रोग की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाई। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरे जुलाई माह चलेगा, जिसकी हर सप्ताह में समीक्षा होगी। विधायक रमेश दिवाकर ने बताया कि अभियान में आशा वर्करों की विशेष भूमिका रहेगी।
विज्ञापन

बुधवार से जिले में संचारी रोग निवारण कार्यक्रम की शुरूआत की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोगों और दिमागी बुखार से संबंधित रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिले, ब्लाक व पंचायत स्तर कई विभागों द्वारा मिलकर कार्य किया जा रहा है। रोग की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग दिव्यांग व समाज कल्याण विभाग शामिल रहेंगे।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नालों व नालियों की साफ-सफाई, खराब हैंडपंपों को ठीक किया जाएगा। साथ ही आवश्यकतानुुसार जहां जरूरत होगी, वहां कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें