फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने लिफ्ट देकर व्यापारी की जेब काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी संजीव भसीन पुत्र स्व. सोहन लाल भसीन बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे दिबियापुर रोड पर स्थित अपने जूते-चप्पल की दुकान पर जाने के लिए घर से निकले, रास्ते में एक बाइक सवार ने लिफ्ट देकर जेब काट ली। व्यापारी के अनुसार, जेब में सात हजार रुपये थे। घटना की पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

संजीव ने बताया कि वह अपने घर से करीब 20 मीटर तक चले थे कि तभी पीछे से आए बाइक सवार युवक ने उन्हें आवाज देकर रोका। संजीव के रुकते ही बाइक सवार ने उनके पास पहुंचकर दिबियापुर बस स्टैंड का पता पूछा। संजीव ने उसे पता बता दिया। तभी बाइक सवार ने उनसे दुकान का पता पूछते हुए उसी तरफ जाने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया।
संजीव बाइक पर बैठकर थोड़ी दूर चले, तभी आगे खड़े एक अन्य युवक ने हाथ देकर बाइक को रोका और दिबियापुर बस स्टैंड तक चलने की बात कहकर उनके साथ बैठ गया। संजीव ने बताया कि वह दुकान तक पहुंचा ही था कि इसी बीच बाइक सवारों ने उनकी जेब काटकर उसमें रखे सात हजार रुपये पार कर दिए। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई, जब दुकान पहुंचकर ताला खोलने के लिए जेब से चाबी निकालने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें