औरैया। इटावा रेलवे स्टेशन से औरैया जिले के चार सिपाहियों की हिरासत से लूट का आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद से चारो सिपाही गैरहाजिर चल रहे थे।
पांच दिन बाद सभी पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में आमद कराई है। जबकि सिपाहियों के खिलाफ चुनाव आयोग को निलंबित किए जाने का पत्र लिखा था।
पांच मार्च को इटावा जेल से औरैया के तिलक नगर निवासी सौरभ सक्सेना को चार पुलिस कर्मी पेशी पर झांसी लेकर जा रहे थे। इटावा रेलवे स्टेशन से आरोपी फरार हो गया था।
जिसे पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ लिया था। इस प्रकरण के बाद से ड्यूटी पर गए सिपाही हेड कांस्टेबल अतर सिंह, संजीव कुमार के अलावा ब्रजेश कुमार व ब्रजेश कुमार अनुपस्थित चल रहे थे।
जानकारी देते हुए प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन प्रेम चंद्र शुक्ला ने बताया कि आज यानि नौ मार्च को चारों पुलिस कर्मियों ने लाइन में आमद दर्ज कराई है। उनके निलंबन के संबंध में कोई आदेश अभी तक नहीं मिला है।