फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू (औरैया)। ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए अजीतमल तहसील क्षेत्र के पुरवा मदन सिंह में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। रविवार को समापन पर नोएडा की टीम ने 40 अंक पाकर फाइनल में जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में नोएडा, अहेरपुर ग्वालियर, आगरा, हिमाचल प्रदेश की टीमों के खिलाड़ी भिड़े। टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए फाइल में पहुंचने की जोर आजमाइश की। फाइनल में नोएडा और टीकमगढ़ मध्यप्रदेश की टीमें पहुंचीं। कड़े मुकाबले में नोएडा टीम ने 40 अंक पाकर जीत हासिल की। उप विजेता रही मध्यप्रदेश की टीम को 15 अंक मिले। पूर्व आईएएस अफसर विपुल शर्मा ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें