फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रेंटिसशिप मेले में 700 ने किया प्रतिभाग, 43 का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल स्थित राजकीय आईटीआई में सोमवार को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन हुआ। जिसमें प्रशिक्षुओं को नौकरी देने के लिए विभिन्न महानगरों से आई 13 कंपनियाें ने साक्षात्कार लिए। मेले में जिले भर से 700 से अधिक प्रशिक्षु पहुंचे। जिसमें 43 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ।
विज्ञापन

अप्रेंटिसशिप मेले में लखनऊ, कानपुर, नोएडा आदि महानगरों की कंपनियों ने युवाओं को अप्रेंटिस करने का मौका उपलब्ध कराया। सुबह 10 बजे से ही मेले में युवा प्रशिक्षुओं की भीड़ देखने को मिली। मेले में पहुंचे प्रशिक्षुओं ने कंपनियों को साक्षात्कार देने से पहले अपना पंजीकरण कराया। साक्षात्कार के बाद कंपनियों ने 43 युवाओं का चयन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा रहे। कंपनियों की ओर से चयनित किए गए 43 युवाओं को जिलाधिकारी ने चयनपत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा सरकार यह बहुत अच्छी योजना लाई है। जिसका आप लाभ उठाएं। चयनित युवाओं से कहा वह कंपनियों के नियमों को अच्छी तरह समझें और कंपनी की तरक्की में योगदान प्रदान करें।
इससे उनकी भी तरक्की संभव है। जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन अतुल सिंह ने कहा यह मेला युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। युवाओं को अधिक से अधिक नौकरी देने की सरकार की मंशा के सापेक्ष यह कदम उठाया जा रहा है। कहा युवाओं को औद्योगिक क्षेत्रों में भेजकर प्रेक्टिकल करने का मौका दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की वजह से अप्रेंटिस के लिए युवा आने से कतरा रहे थे। अब सामान्य स्थिति होने पर आयोजन हो रहे है। लघु, सूक्ष्म, मध्यम व उद्यम प्रोत्साहन विभाग की ओर से एमएसएमई को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर नोडल प्रधानाचार्य संजीव कुमार, जीएमआईडीसी उत्कर्ष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें