इटावा-कानपुर हाईवे पर गांव चिरुहली के पास 16 मई की सुबह ट्राला-डीसीएम की भिड़ंत के दौरान चूने की बोरियों के नीचे दबे मजदूरों को निकालने में जुटे 10 पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए गए हैं। एसीएमओ ने बताया कि सभी सैंपल शुक्रवार को सैफई जांच के लिए भेजे जाएंगे।
गांव चिरुहली के पास हुए इस हादसे में 25 प्रवासी श्रमिकों की मौके पर मौत हो गई थी। घटना के दौरान सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर चूने की बोरियों के नीचे दबे श्रमिकों को निकालने में पूरा दमखम लगाते हुए 39 लोगों को बचा लिया था।
जिसमें से 29 घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया था। इस मामले में एसपी सुनीति ने बताया कि घटना में राहत कार्य में जुटे 10 पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए गए हैं। इनको जांच के लिए भेजा जाएगा।
एसीएमओ डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि सैंपल शुक्रवार को जांच के लिए सैफई भेजे जाएंगे।