फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट से अवकाश लेने की जुगत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कोरोना की फर्जी एंटीजन रिपोर्ट को हथियार बनाकर कुछ सरकारी कर्मी चुनाव ड्यूटी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को जब दिबियापुर सीएचसी पहुंचा तो अधिकारी भी सर्तक हुए। सीएचसी अधीक्षक डॉ बीपी शाक्य का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में संक्रमित निकले लोगों की आरटी-पीसीआर जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

पूरे जिले की अपेक्षा दिबियापुर क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। चर्चा यहां तक है कि विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मियों ने विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगने के बाद निजी लैब से फर्जी एंटीजन टेस्ट बनवा ली है। जिसे दिखाकर वे अवकाश भी ले रहे हैं। शनिवार को दिबियापुर सीएचसी पहुंचे एक सरकारी विभाग के कर्मी ने फर्जी एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट बनाने का प्रयास किया। जब तक मामला अधीक्षक के पास पहुंचता, तब तक उक्त कर्मी वहां से निकल गया।
इसके बाद जब संक्रमितों की सूची खंगाली गई तो पता लगा कि उनमें से कई लोगों ने निजी लैब की ही एंटीजन रिपोर्ट लगा रखी थी। अधीक्षक ने बताया कि गेल के धन्वंतरि अस्पताल, दिबियापुर सीएचसी एवं सरकारी अस्पतालों में निशुल्क एंटीजन और आरटी-पीसीआर जांच हो रही है। इसके बाद भी निजी लैब से जांच कराना समझ से परे है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें