फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खिलाकर मारने का प्रयास, पति व ससुर पर रिपोर्ट

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती विवाहिता। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर निवासी विवाहिता को पति ने मारपीट कर जहर खिलाकर हत्या करने का प्रयास किया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे पिता व भाई को देखकर आरोपी पति मौके से भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। देर शाम होश में आई विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति के एक पारिवारिक महिला से संबंध हैं, विरोध करने पर प्रताड़ित करता है।
विज्ञापन

गांव नरोत्तमपुर निवासी रुचि (22) पत्नी रंजीत को पिता शिशुपाल सिंह ने गंभीर हालत में मंगलवार को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे चिंताजनक हालत में सैफई रेफर कर दिया। सलैया निवासी पिता शिशुपाल सिंह ने बताया कि उसने अपनी पुत्री रुचि की शादी एक साल पहले रंजीत के साथ की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से ही पति रंजीत पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा।
आरोप लगाया कि मंगलवार 12 बजे पति रंजीत ने पहले पुत्री के साथ मारपीट की और फिर जहर पिला दिया। बेची के शरीर पर कई जगह गर्म चीज से जलाए जाने के भी निशान हैं। बेटी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी। जब मौके पर पहुंचे तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था और पुत्री बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी। सूचना देने पर पुलिस आई तो दामाद अपने पिता समेत भाग चुका था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी पति रंजीत व उसके पिता जगदीश के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें