फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अटसू महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़

Fri, 10 Oct 2025 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-10 एयूआरपी 22 महोत्सव में झूलते का आनंद लेते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
अटसू। परंपरा व संस्कृति के संगम बने अटसू महोत्सव में शुक्रवार को सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बे के मुख्य मैदान में आयोजित महोत्सव में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। हस्तशिल्प, सजावटी सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, खिलौने और परिधान के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन

महोत्सव में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों पर भी भीड़भाड़ रही। शाम होते ही मेला स्थल रोशनी से जगमगा उठा। मेले में सुरक्षा के साथ नगर पंचायत ने साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था भी की। नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु पोरवाल के कहा कि महोत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और स्वयं सहायता समूहों के लिए भी आय का बड़ा अवसर साबित हुआ है। मेले में खरीददारी कर रही महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय संस्कृति को जीवंत रखते हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। इस महोत्सव का पूरे क्षेत्र में उत्साह है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें