औरैया। उप्र आशा वर्कर्स यूनियन की ओर से रीना देवी की अध्यक्षता में सीएचसी अधीक्षक अयाना को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें शीघ्र पूर्ण करने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया कि आशा वर्करों का वर्ष 2025 में कई माह का आधार भुगतान, राज्य प्रदत्त अनुतोष राशि, प्रोत्साहन राशि व राष्ट्रीय अभियानों का प्रतिफल बकाया है। पूर्व में बकाया धनराशि का भुगतान करने की मांग की गई थी पर भुगतान नहीं हुआ। इसके अलावा न्यूनतम वेतन लागू करने, ईपीएफ, ईएसआईसी का सदस्य बनाने, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी का भुगतान करने, 50 लाख रुपये तक का जीवन बीमा कराने की मांगें पूरी नहीं की गई हैं। शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन 26 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा।
चेतावनी दी कि उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो 15 दिसंबर को राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में सचिव सचिव सोनम देवी, पूनम, उपासना, विनीता सिंह, प्रेमा, मंगला देवी आदि शामिल रहीं।