फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: केशमपुर में लगा आरोग्यम शिविर, 423 मरीजों को दी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत केशमपुर-पसईपुर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डॉक्टरों ने 423 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन

आरोग्यम शिविर मेले का ग्राम प्रधान राजेश पाल और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में आए एडीओ पंचायत संतोष तिवारी ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति को सरकार की जनहित योजनाओं का और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिए जाने के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में आरोग्यम शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में कई अन्य विभाग के भी स्टॉल लगाए जा रहे हैं। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने आसपास के दर्जनों गावों से आए खांसी, जुकाम, बुखार और खुजली, बीपी, शुगर के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 423 मरीजों को दवा वितरित की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 वृद्धों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाए गए। दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद, एडीओ समाज कल्याण शिवानी गुप्ता, डॉ. ज्योतेंद्र मिश्रा, ममता दीक्षित, दसरौरा प्रधान विनय कुशवाह मौजूद रहे।
विज्ञापन




-

आयुष्मान कार्ड पाकर खुश हो उठीं 90 वर्षीय जशोदा
केशमपुर में लगे आरोग्य शिविर में वृद्धों के आयुष्मान कार्ड बनने की जानकारी पर वहां से पांच किमी. दूर स्थित गांव दसरौरा निवासी 90 वर्षीय जशोदा भी शिविर में पहुंच गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा। इस पर आयुष्मान कार्ड बना रही टीम ने उन्हें वरीयता देते हुए फिंगर, आई आदि का कार्य पूरा किया।
इतनी उम्रदराज होने के बाद भी जशोदा देवी के फिंगर और आई में कोई दिक्कत नहीं आई। इससे उनका आयुष्मान कार्ड भी तत्काल बनकर तैयार हो गया। स्वास्थ्य टीम ने कार्ड जैसे ही जशोदा को दिया वो खुशी से उछल पड़ीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य टीम का आभार जताया। जशोदा बोलीं कि अब उन्हें इलाज के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी और सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने जशोदा देवी को माला पहनाकर सम्मानित किया और आयुष्मान कार्ड उनके हाथों में सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें