फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फरक्का एक्सप्रेस के सामने बच्चों संग कूदी महिला, दो मासूमों की मौत, मचा कोहराम

Thu, 03 Apr 2025 02:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: दो मासूम बच्चों के साथ घर से निकली महिला ने फरक्का एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई। जबकि महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बच्ची की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसिक रूप से बीमार महिला ने दो मासूम बच्चों संग पाता रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड के पास फरक्का एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। जिससे दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को मेडिकल कॉलेज चिचौली में भर्ती कराया गया। महिला बुधवार शाम घर से निकली थी। परिजन तलाश कर रहे थे। देर रात पहचान होने पर कटने की सूचना मिली। जिस पर उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


दिबियापुर कस्बा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाले राघवेंद्र सिंह इलेक्ट्रानिक सामान के व्यापारी हैं। तीन बच्चों में बेटा आरुष (7), बेटी दिव्यांशी (4) और एक डेढ़ साल का बेटा लल्ला है। बुधवार की शाम राघवेंद्र की पत्नी नीतू कुशवाहा (29) दिव्यांशी और लल्ला के साथ घर से निकली और वापस नहीं आई। परिजन तलाश कर रहे थे। इस बीच महिला नीतू पाता स्टेशन के पूर्वी यार्ड के पास फरक्का एक्सप्रेस के सामने कूद गई। कॉशन लगा होने के कारण ट्रेन स्पीड में नहीं थी। इस कारण महिला गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि चार साल की दिव्यांशी और डेढ़ साल के लल्ला की मौत हो गई। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इधर घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घायल महिला के ससुर मान सिंह ने बताया कि नीतू साल भर से मानसिक बीमारी से ग्रसित चल रही है। शाम को अचानक वह दो बच्चों के संग घर से निकल गई। खोजबीन चल ही रही थी कि इसी बीच पाता समीप ट्रेन से कटने की सूचना मिली। दोनों बच्चों की जान चली गई है। नीतू का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें