फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत घर में बंद अन्ना पशु जाएंगे उमरी गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। चिटकाईनपुरवा के पंचायत भवन में रविवार शाम से बंद अन्ना मवेशियों को अभी तक गोशाला नहीं भेजा गया है। यह गोवंश भूख-प्यास से व्याकुल हैं। बीडीओ की ओर से इन मवेशियों को उमरी गोशाला भेजने की बात कही गई है।
विज्ञापन

फसलों को नुकसान पहुंचा रहे अन्ना पशुओं को किसानों ने रविवार शाम पंचायत भवन में बंद कर दिया था। ग्रामीणों ने कई बार अन्ना पशुओं को पकड़ने की मांग जिला प्रशासन से की। लेकिन उनकी समस्या को दूर नहीं किया गया। किसान गिरजेश कुमार, विष्णु सिंह गौर, राजेंद्र सिंह, मोनू गौर, संजय सिंह का कहना है कि ग्राम प्रधान हेतराम, पंचायत सचिव बृजेंद्र त्रिपाठी के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को पंचायत की खाली भूमि पर गोशाला बनाने की मांग कई बार की गई।
बारिश व सर्द रात में जाग कर किसान फसलों की रखवाली करते हैं। इसके बाद भी पशु नुकसान पहुंचा देते हैं। इस वजह से पंचायत घर में पशुओं को बंद करना पड़ा। पशुओं के लिए किसानों ने प्रधान को पुआल दिया है। लेकिन सूखा पुआल मवेशियों को रास नहीं आ रहा है। मंगलवार को किसानों ने मौके पर ब्लाक या फिर तहसील के अधिकारियों को बुलाने की मांग की। ताकि समस्या से उन्हें अवगत कराया जा सके। लेकिन देर शाम तक अधिकारी गांव नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

बीडीओ भाग्यनगर सतीश पांडेय ने बताया कि पंचायत घर में बंद गोवंशो की जानकारी है। उनके लिए चारे का इंतजाम करने के लिए प्रधान व पंचायत सचिव को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पंचायत घर में बंद पशुओं को उमरी गोशाला भेजने का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें