फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु स्वास्थ्य शिविर में बांटी दवाइयां

Sun, 24 May 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक भाग्यनगर के ग्राम परवाहा में पशुओं को रोग मुक्त रखने के लिए पशु स्वास्थ्य शिविर में बीमार पशुओं का निशुल्क इलाज किया गया। शिविर ऊसर भूमि सुधार निगम, पशुपालन विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया था।
विज्ञापन



 
पशु स्वास्थ्य शिविर में पशुओं की विभिन्न बीमारियों बांझपन, दूध कम देना, पेट में कीड़े, थनैला एवं गर्भ जांच का निशुल्क इलाज किया गया। साथ ही दवा का भी वितरण किया गया। 20 पशुपालकों को प्रदर्शन में खनिज मिश्रण एवं अंता परजीवी नाशन वितरित किए गए।


इस मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी औरैया डा. ओपी सचान, पशु चिकित्साधिकारी भाग्यनगर डा. सुरपति सचान, पशु चिकित्साधिकारी दिबियापुर डा. आरके चौरसिया, कृषि विज्ञान केंद्र के पशुपालन विशेषज्ञ बृज विकास सिंह समेत कई पशुपालक एवं किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें