फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 1.8 किमी लंबा बनेगा ओवरब्रिज, रजबहे पर भी बनेगा पुल

Sat, 03 Jan 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-26-प्रस्तावित ओवरब्रिज का नक्शे में आकलन करते अधिकारी।संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा में प्रस्तावित बाईपास ओवरब्रिज की स्वीकृति के एक सप्ताह बाद शुक्रवार को सेतु निगम व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां 1.8 किलोमीटर लंबा ओवरब्रिज बनेगा, रजबहे पर भी पुल बनाया जाएगा। बाईपास ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 73.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है।
शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक बीके सेन, उप परियोजना प्रबंधक राजेंद्र सिंह, सहायक अभियंता वीरेंद्र चतुर्वेदी, जूनियर इंजीनियर संकेत कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अमर सिंह सहित रेलवे विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने बताया कि बाईपास ओवरब्रिज फफूंद चौराहे से सेऊपुर रोड पर करीब 50 मीटर अंदर से शुरू होकर दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के ऊपर से गुजरते हुए नहर बाजार स्थित पसैया रोड पर उतरेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बाद पास से निकलने वाले बूढ़ादाना रजबहा पर पुल का निर्माण किया जाएगा। नहर पुल के माध्यम से सड़क को बिधूना रोड से जोड़ा जाएगा। सेतु निगम के सहायक अभियंता वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण के बाद शीघ्र ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने लगभग 1.8 किमी (किलोमीटर) लंबे बाईपास ओवरब्रिज के प्रस्तावित मार्ग के नक्शे के साथ स्थलीय निरीक्षण किया है।
योजना के अनुसार नहर पर पीडब्ल्यूडी द्वारा पुल का निर्माण कर उसे उत्तर दिशा में बिधूना रोड से जोड़ा जाएगा। दक्षिण दिशा में बंबा पर पुल बनाकर पसैया रोड से जोड़ते हुए ओवरब्रिज को फफूंद चौराहे के सेऊपुर रोड पर उतारा जाएगा। बताया गया कि कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग 13-बी के पूर्वी हिस्से में खंभा संख्या 1116/16 एवं 1116/17 के बीच से बाईपास ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एक सप्ताह पूर्व 73.45 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें