औरैया। बिधूना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता दिनेश वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इससे क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई। दिनेश वर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. धनीराम वर्मा के छोटे पुत्र हैं। इस तस्वीर को दिनेश वर्मा की समाजवादी पार्टी में संभावित घर वापसी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
दिनेश वर्मा का कहना है कि यह मुलाकात नववर्ष के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई देने के लिए की गई एक शिष्टाचार भेंट मात्र थी। दिनेश के पिता समाजवादी पार्टी की सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। (संवाद)