एरवाकटरा। दोवामाफी निवासी प्रेमसागर दीक्षित (70) इन दिनों अपने घर में निर्माण कार्य करा रहे थे। सोमवार दोपहर को वह किराए पर ट्रैक्टर लेकर भवन निर्माण सामग्री लेने एरवा बाजार गए थे। शाम करीब 3.30 बजे वह ट्रॉली में ईंट भरवाकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर दोबा गांव में स्थित दुर्वासा ऋषि के मंदिर के पास मोड़ पर पहुंचा। प्रेमसागर अचानक से उछलकर ट्रॉली से नीचे जा गिरे। प्रेमसागर को मृत देख ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला। थाना प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश पटेल ने बताया कि परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया गया है।
-
बच्चों के झगड़े में बड़ों के बीच चली लाठी, सात घायल
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुर स्थित माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सोमवार दोपहर मध्यान्ह भोजन में केले दिए गए। जिसमें बच्चों के बीच छीना झपटी के दौरान हुए विवाद के बाद मामला घर तक पहुंचा।
गांव निवासी प्रहलाद व सुभाष चंद्र के परिवारों के बीच तनातनी हो गई। आलम यह हुआ कि शाम के समय दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए। इस मारपीट में दोनों पक्षों से पप्पी देवी, मोहिनी, कन्हैयालाल, सुभाषचंद्र, रेशमा, हिमांशु और मनोज समेत सात लोग बुरी तरह घायल हो गए। दोनो पक्षों ने थाना में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक संतप्रकाश पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी एरवाकटरा भेजा गया है।(संवाद)