फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बकरी चराने गईं बुजुर्ग खेत में मिलीं बेहोश, अस्पताल में मौत

Sat, 30 Aug 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव इगुठिया निवासी बाबूलाल की पत्नी सोमवती (60) शुक्रवार सुबह बकरियां चराने खेत गई थीं। करीब दो घंटे बाद गांव के एक व्यक्ति ने घर आकर बताया कि सोमवती खेत पर बेहोश पड़ी हैं।
विज्ञापन

बहू पिंकी गई तो सोमवती वहां रामभरोसे शर्मा के बाजरे के खेत के किनारे पड़ी मिलीं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति बाबूलाल ने बताया कि उनकी दो बेटियां और दो बेटे हैं।
विज्ञापन

बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे रविंद्र की चार वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घर में छोटा बेटा बबलू और बहू पिंकी रहते हैं।
सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया। लिखा-पढ़ी कर पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें