फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक माह से ट्रांसफार्मर खराब, लोग परेशान

Sat, 30 Aug 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। गांव बंसई में एक महीने से 10 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब है। बावजूद इसके इसे बदला नहीं जा सका है। इससे गांव के आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मोबाइल चार्ज करने और घरेलू कार्यों में भी बिजली के अभाव के कारण दिक्कत बढ़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि एक महीने से लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
गांव के रमेश, राजेश, आलोक, मोहित, रजनी, उपासना, काव्या, अनुराधा, रामजानकी, मोहन, अवधेश और अशोक ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कई बार की गई। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। अवर अभियंता अरुण कुमार ने बताया डिमांड लगा दी गई है। जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें