फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कुएं में गिरा आठ साल का बालक, डूबने से मौत

Wed, 16 Apr 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
आर्यन की फाइल फोटो। - फोटो : आर्यन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
दिबियापुर। सहायल कस्बा में आठ वर्षीय बालक बुधवार दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ खेत पर बने सबमर्सिबल टैंक में नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसला और वह पास के कुएं में जा गिरा।
विज्ञापन

डूबने से बालक की मौत हो गई। दोस्तों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बालक को किसी तरह कुएं से बाहर निकाला। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
सहायल निवासी रामू बाथम का आठ वर्षीय पुत्र आर्यन उर्फ छोटू बुधवार दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ खेत में लगे सबमर्सिबल पर नहाने गया था। इसी बीच आर्यन का पैर फिसल गया। वह पास बने कुएं में जा गिरा। साथ गए उसके दोस्तों ने आर्यन को कुएं में गिरता देखा तो शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर खेत पर मौजूद ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन

किसी तरह रस्सी डालकर आर्यन को कुएं से बाहर निकाला गया। जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। आर्यन को सीएचसी दिबियापुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता रामू बाथम व मां माधुरी देवी समेत अन्य परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
रामू ने बताया कि आर्यन बड़े बेटे गोलू व बहन कशिश में सबसे छोटा था। वह कक्षा-दो का छात्र था। सूचना पर सीओ अजीतमल महेंद्र प्रताप सिंह, सहायल थानाध्यक्ष अजय कुमार, दरोगा राजीव कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी सीएचसी पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया गया। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें