फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क निर्माण में मानकों को अंदेखा करने का आरोप

Sat, 23 Mar 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने तथा उनका पेचवर्क कराए जाने का कार्य इन दिनों किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से अजीतमल कस्बा के पश्चिमी छोर पर एक मार्ग को बनवाया जा रहा है। पुराने मुगल रोड पर स्थित कोल्ड स्टोरेज से एनएच-19 होते हुए अमावता गांव को जाने वाली सड़क पर पुराने मुगल रोड से एनएच-19 तक का पेचवर्क का कार्य किया जा रहा है। जिसमें मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण हरिओम, गोविंद, मोहर सिंह, सुरेंद्र, पुराण सिंह, राजेश आदि एक दर्जन ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त एक शिकायती पत्र उप जिलाधिकारी रामौतार को दिया है। जिसमें ग्रामीणों ने बताया है कि सड़क पर जो डामर बिछाया जा रहा है। उससे पहले सड़क का समतलीकरण नहीं किया गया। कहीं गड्ढे है तो कहीं मानक के अनुसार सड़क को चौड़ाई नहीं दी जा रही। जिससे सड़क ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगी। शिकायत के संबंध में एसडीएम रामौतार ने बताया लोक निर्माण विभाग से संबंधित शिकायत है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें