फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ईंट भट्ठे में 40 लाख के गबन का आरोप, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। ईंट भट्ठे में साझेदारी के नाम पर करीब 40 लाख रुपये निवेश कराने और ईंटों की बिक्री का हिसाब न देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित महिला ने एएसपी से शिकायत कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, धनराशि के दुरुपयोग और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

भरथना रोड, इटावा निवासी कीर्ति सिंह ने बताया कि उनके मामा रघुराज सिंह चौहान ने भट्ठे में निवेश से मुनाफा होने की बात कहकर राहुल सिंह और कल्पना सिंह से मुलाकात कराई। पार्टनरशिप डीड, पैन कार्ड आदि दस्तावेज दिखाकर उन्हें साझेदार बनाने और लाभ में हिस्सा देने का भरोसा दिया गया। इसके बाद उन्होंने करीब 40 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके लिए बचत, संपत्ति और जेवर तक गिरवी रखे।
आरोप है कि बाद में उन्हें व्यवसाय की भूमि और पुरानी फर्म से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों से अनजान रखा गया। पीड़िता ने पार्टनरशिप डीड में हेरफेर की आशंका जताई। उनका आरोप है कि भट्ठे से करीब चार राउंड ईंटों की बिक्री से लगभग एक करोड़ 12 लाख रुपये की आय हुई, लेकिन उन्हें निवेश और मुनाफे का कोई हिसाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन

कीर्ति के अनुसार अभिलेखों और लॉकर पर राहुल सिंह व अरविंद सिंह उर्फ महाराज सिंह का नियंत्रण था। हिसाब मांगने पर उन्हें कार्यालय से बाहर कर दिया गया। छह सितंबर को पिता और भाई को धमकी भी दी गई। पुलिस ने राहुल सिंह गंदासपुर, कल्पना सिंह गंदासपुर, रघुराज सिंह चौहान मोहरी और अरविंद सिंह उर्फ महाराज सिंह होसलिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वित्तीय और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें