फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसारा के अंधे मोड़ में सावधान, ले रहा जान

विज्ञापन
08एयूआरपी02 - नौसारा के अंधे मोड़ में अक्सर होते हैं हादसे। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर ग्राम नौसारा के पास अंधा मोड़ हादसों का सबब बन रहा है। संकेतक और स्पीड ब्रेकर न होने से दुर्घटना में किसी न किसी की जान चली जाती है। नौसारा गांव के ही छह लोगों के लिए ये मोड़ काल बन चुका है। रविवार को इसी मार्ग पर हुए हादसे में दंपति और उनका मासूम बेटा घायल हो गए थे।
विज्ञापन

बेला-औरैया मार्ग पर बेला से दो किमी दूर ग्राम नौसारा में पानी की टंकी के पास अंधा मोड़ होने से चालक सामने से आ रहे वाहन को नहीं देख पाते हैं। इसके कारण हादसे होते रहते हैं। इस मार्ग पर छह माह में छह लोगों की जान जा चुकी है। मोड़ के पास बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी हैं।
दयाराम प्रजापति, अजय राजपूत, रामचंद्र नागर, घनश्याम राजपूत, फूलसिंह, धर्मेंद्र राजपूत, मजबूत सिंह, सरनाम सिंह, रामशरण, हरिनाम, बाबू, अशोक, बाबू, शंकर गुप्ता, राजू गुप्ता का कहना है कि मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनवा संकेतक लगवा दिए जाएं तो हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। मार्ग के किनारे झाड़ियां साफ कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें