फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
फोटो08एयूआरपी 27- सचिन की एक साल की पुत्री को गोद में लिए चचेरा भाई। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत होने के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार रात नौ बजे दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी सचिन (22) पुत्र सूरज सिंह अपने छोटे भाई विजय व गंगाराम (58) निवासी गांव जौंरा के साथ झाड़ फूंक के लिए जा रहे थे। दिबियापुर रोड पर संस्कृत पाठशाला के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार सचिन की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई थी। गंगाराम का पैर जख्मी हो गया था। कोतवाली इंस्पेक्टर शशांक राजपूत, इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज कालीचरन ने घायल को कार से 50 शय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को हटवाकर शव को बाहर निकाला। मृतक के पिता ने कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें