कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात छापा मारकर 15 गोवंश पकड़े। वहीं मौके से भागे सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अजीतमल पुलिस के उप निरीक्षक राजवीर सिंह, मलखान सिंह ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर मौके से दो गाय, 13 बछड़े समेत 15 गोवंश बरामद किए हैं, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
पुलिस ने सभी के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई कर दी है। इस मामले में पुलिस ने डक्लू, सलाम, आले हसन उर्फ धारा, राजू निवासीगण दलेल नगर व रामऔतार तथा बंटी बाबा निवासीगण कोठी मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।